Showing posts with label योनी उपचार सेक्स उपचार. Show all posts

ल्यूकोरिया (श्वेत प्रदर) को ठीक करने के 8 घरेलू उपचार


क्‍या आप को इन दिनों ल्यूकोरिया (श्वेत प्रदर) की समस्‍या का सामना करना पड़ रहा है? अगर हां, तो फिर आपको यह आर्टिकल जरुर पढ़ना चाहिये क्‍योंकि आज हम आपको वेजाइनल डिस्‍चार्ज का आसान इलाज बताएंगे। योनि मार्ग से सफेद, गाढे, चिपचिपे और बदबूदार पदार्थ का निकलन ल्‍यूकोरिया कहलाता है। इसकी वजह से योनि के अगल - बगल खुजली और जलन महसूस हो सकती है, जो कि रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर सकता है। READ: योनि को स्वस्थ रखने के आसान तरीके हमारे भारतीय समाज में जब भी महिलाओं को श्वेत प्रदर की बीमारी होती है तो, वह किसी को नहीं बताती। लेकिन अगर इसका इलाज न करवाया जाए तो शरीर में कमजोरी भी पैदा हो जाती है। यह रोग ज्‍यादातर उन महिलाओं में देखा गया है जो सहवास के बाद योनि को जल से नहीं धोती या फिर बार बार गर्भपात करवाना भी बेहद खराब होता है। ल्यूकोरिया (श्वेत प्रदर) का घर पर ही करें इलाज 1/8 
आमला 
आमले में विटामिन सी होता है जो शरीर को ताकत प्रदान करता है। साथ ही यह वेजाइना के बैक्‍टीरिया का भी खात्‍मा करता है जो यह परेशानी पैदा करता है। इसलिये आपको नियमित रूप से अपने आहार में आमले का सेवन करना चाहिये।
बरगद के पेड़ की छाल का रस 
इसमें एंटीसेप्‍टिक गुण होते हैं। आपको केवल पानी में बरगद के पेड़ की छाल को उबाल कर छान लेना होगा। फिर इससे अपनी योनि को दिन में 3 बार धोएं। इससे आपकी योनि साफ, सूखी और स्‍वस्‍थ बनी रहेगी।
आम का पल्‍प
 पके आम का पल्‍प दिन में कई बार अपनी योनि के अंदर लगाएं। यह बेहद प्रभावशाली उपचार है। इससे यानि की खुजली और गंध दोनों ही दूर होगी। बाद में इसे 5 मिनट के बाद हल्‍के गरम पानी से धो लें।
एलोवेरा 
सुबह एलोवेरा का जूस पीजिये और इसके जैल को अपनी योनि पर संक्रमण रोकने के लिये लगाइये भी। ऐसा करने से योनि से दुर्गन्‍ध भी आना बंद हो जाएगी।
अखरोट की पत्‍ती
 मुठ्ठीभर अखरोट की पत्‍तियों को उबालिये और हल्‍का गर्म रह जाने तक इससे योनि को धोइये। इससे संक्रमण खतम होगा और योनि से बदबू भी नहीं आएगी।
अंजीर
 एक कटोरे में पानी के साथ थोड़ी सी सूखी अंजीर भिगो लें। फिर सुबह इसे हल्‍के गुनगुने पानी के साथ पीस कर खाली पेट पी लें। यह घातक बैक्‍टीरिया का नाश कर के आपको श्वेत प्रदर से मुक्‍ती दिलाएगा।
केला 
रोजाना एक केला खाने से श्वेत प्रदर से मुक्‍ती मिल सकती है। इसमें एंटी इंफेक्‍टिव गुण होते हैं जो कि घातक बैक्‍टीरिया को योनि के अंदर फैलने से रोकते हैं।
चौलाई की जड़ें 
चौलाई की जड़ों को पहले मिक्‍सी में पीस लें और फिर उसें पानी में 15 मिनट तक उबाल कर काढ़ा बनाएं। इसे दिन में दो बार पियें। इसमें एंटीबैक्‍टीरियल गुण होते हैं जो कि वेजाइना के संक्रमण को दूर कर सकते हैं।









पीरियड्स से जुडे़ ये फैक्‍ट कर सकते हैं आपको शॉक

 
 
 मासिक धर्मी समय का नाम सुनते ही आपकी पहली प्रक्रिया बहुत सुखद नहीं होगी। कुछ महिलाओं के लिए यह समय ठीक रहता है पर ज़्यादातर महिलाएं इस समय काफी पीड़ा सहती हैं। मर्द इस बात को लेकर उत्सुक रहते हैं कि आखिर इस समय महिलाओं के साथ क्या होता है। इसके साथ ही वह अपनी बीवी से दूरी बना कर रहते हैं। एक शोध से पता चलता है कि जब महिलाएं मासिक धर्म से गुज़र रही होती हैं तो वह टेस्टोस्टेरोन के बढे हुए स्तर के कारण पुरुषों की तरह बर्ताव करती हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि वह विशिष्ट रूप से पुरुष की तरह कार्य करती हैं। READ: पीरियड्स के दौरान भारी ब्‍लीडिंग हो तो अपनाएं ये घरेलू उपचार वज़न कम से लेकर मनोदशा में परिवर्तन और चिड़चिड़ापन, यह सब मासिकधर्म के हिस्से हैं। ज़्यादातर क्योंकि इसके बारे में खुलकर बात नहीं होती इस बात को लेकर भ्रम है कि महिलाएं अपने शरीर चक्र को लेकर अनभिज्ञ क्यों रहती हैं। कुछ और रोचक बातें हैं जो आपको मासिकधर्म के बारे में जानना चाहिए। इसलिए आगे पढ़िए क्योंकि हम यहां पर मासिकधर्म को लेकर कुछ दिलचस्प बातें बताएँगे
मासिकधर्म आपको उत्तेजित करता है इस समय एक महिला के शरीर में काम प्रोजेस्टेरोन की उत्पत्ति होती है, यह कामेच्छा को कम करता है पर फिर भी महिलाएं काम को लेकर लालसा रख सकती हैं। यह मासिकधर्म से जुड़ी हुई ऐसी बात है जो ज़्यादा लोग नहीं जानते हैं।

मासिकधर्म में बहुत खून बर्बाद नहीं होता ऐसा माना जाता है कि मासिकधर्म के समय हमारा कुछ ज़्यादा खून बर्बाद होता है। हालांकि, सच यह है कि पूरे मासिकधर्म में दो बड़े चम्मच से ज़्यादा खून या खून का थक्का नहीं निकलता।
टैम्पन का इस्तमाल कर कुंवारी बानी रह सकती हैं एक महिला टैम्पन का इस्तमाल कर कुंवारी बानी रह सकती है क्योंकि इससे उसका योनिच्छद नहीं फटता। जब एक महिला सेक्स करती है तो वह कुंवारी नहीं रह जाती।
मासिकधर्म 12 साल से शुरू होता है वह समय गया जब लड़कियों का मासिकधर्म तरह से उन्नीस वर्ष की आयु में शुरू होता था। आजकल ज़्यादातर लड़कियों का मासिकधर्म 12 साल में शुरू हो जाता है और यह 50 साल तक चलता है।
मासिकधर्म से आपकी आवाज़ बदल जाती है एक शोध से पता चला है कि पुरुष महिला की आवाज़ सुनकर यह समझ जाते हैं कि उसका मासिकधर्म चल रहा है। ऐसा कहते हैं कि महिला की आवाज़ इस समय सामान्य से ज़्यादा डरावनी होतीं है।
 
मासिकधर्म के समय भी आप गर्भधारण कर सकती हैं यह कोशिश करना जोखिम भरा है क्योंकि स्पर्म योनि में एक सप्ताह तक ज़िंदा रहता है। जोखिम और ज़्यादा बढ़ जाता है जब मासिकधर्म के अंत में आप संभोग करते हैं।

मासिकधर्म से पहले वाले दिन गर्भावस्था की तरह होते हैं एक महिला का शरीर उसके मासिकधर्म में कई बार गर्भधारण की अवस्था जैसा होता है जैसे मुलायम स्तन, शरीर का सूजना आदि। यह सामान्य लक्षण हैं जो आप मासिकधर्म में महसूस करते हैं।

महिलाओं में अत्यधिक मासिक श्राव (Memorrhagia) के लक्षण एवं घरेलु उपचार




कुछ स्त्रियों को नियमित रूप से अत्यधिक मासिक स्त्राव होता है। कुछ को यह समस्या कभी-कभी ही होती है। अत्यधिक मासिक स्त्राव का एक दुखदायी परिणाम यह होता है कि स्त्री के शरीर में रक्ताल्पता की आशंका बनी रहती है।

अत्यधिक मासिक श्राव का कारण

कुछ स्त्रियों में अत्यधिक रक्तस्त्राव का कोई स्पष्ट कारण नहीं होता जबकि अन्यों में हार्मोन्स का असंतुलन, श्रोणि संक्रमण आदि अत्यधिक रंक्तस्राव का कारण हो सकते हैं।

अत्यधिक मासिक श्राव के लक्षण

मासिक धर्म के दिनों में अत्यधिक रक्तस्त्राव होना।

अत्यधिक मासिक श्राव का उपचार

1) नियमित रूप से व्यायाम करें। आहार में साग-सब्जी, फलों आदि का सेवन करने से इस विकार में बहुत लाभ होता है।
2) 100 ग्राम अशोक वृक्ष की छाल, 350 मिलीलीटर पानी में थोड़ी मात्रा में दूध के साथ उबालें। जब मिश्रण उबलकर चौथाई रह जाए तो इसका प्रतिदिन दो या तीन खुराकों में सेवन करने से अत्यधिक रक्त बहना बन्द हो जाता है। इसका सेवन मासिक धर्म के चौथे दिन से प्रारम्भ कर चक्र के अन्तिम दिन तक करना चाहिए। ताजे काढ़े का सेवन अधिक गुणकारी होता है।
3) तुलसी की जड़ का चौथाई चम्मच चूर्ण पान में रखकर खाने से अनावश्यक रक्तस्त्राव बंद हो जाता है। मासिक धर्म रुकने के बाद तुलसी के बीजों का सेवन करना बहुत लाभदायक है।
4) अनार के सूखे छिलके पीसकर छान लें। इसकी एक चम्मच मात्रा ठंडे पानी में दो बार खाने से रोग का उपचार होता है।
5) पौना गिलास गाजर के रस में चौथाई गिलास चुकन्दर का रस मिलाकर नित्य दो बार सेवन करने से मासिक धर्म सम्बंधी समस्याओं का उपचार होता है।