Showing posts with label देसी वियाग्रा मूसली. Show all posts

दूध में गुड़ मिला कर पीने के ऐसे फायदे नहीं जानते होंगे आप


 दूध में गुड़ मिला कर पीने के ऐसे फायदे नहीं जानते होंगे आप
हम में से कई लोगों ने अपने घर में बुजुर्गों को देखा होगा कि वे दोपहर या रात का खाना खाने के बाद गुड़ का एक टुकड़ा मुंह में डाल कर खाते हैं। साथ ही वे हमें भी गुड़ खाने की हमेशा सलाह देते हैं।
ऐसा इसलिये क्‍योंकि गुड़ के कई स्‍वास्‍थ्‍य लाभ हैं। गुड़ ना केवल मुंह का टेस्‍ट बदलने के लिये ही खाया जाता है बल्‍कि यह कई बीमारियों से भी लड़ने में कार्यगर होता है। इसे नियमित रूप से खाने से मासिकधर्म दर्द, घुटनों के दर्द और अस्‍थमा में आराम मिलता है।
जिस दिन आप बहुत ज्‍यादा थके हुए हों, उस दिन पानी के साथ गुड़ का सेवन करें और फिर देंखे ये आपको कैसे फायदा पहुंचाता है। इसी तरह से गुड़ को दूध के साथ पीने पर भी फायदा पहुंचता है। आइये जानते हैं इसके क्‍या लाभ होते हैं।

रक्त को शुद्ध करे 
गुड़ रक्‍त को अच्‍छी प्रकार से शुद्ध करता है। इसे रोजाना अपने आहार में शामिल करें।
 
पेट ठीक रखे 
पाचन क्रिया से जुड़ी सभी समस्‍याओं को गुड़ खा कर दूर किया जा सकता है।

जोड़ों का दर्द दूर करे 
गुड़ खाने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। अगर रोजाना गुड़ का एक छोटा पीस अदरक के साथ मिला कर खाया जाए तो जोड़ों में मजबूती आएगी और दर्द दूर होगा।

खूबसूरती बढ़ाए
 इसे खाने से त्‍वचा मुलायम और स्‍वस्‍थ बनती है। बाल भी अच्‍छे हो जाते हैं। साथ ही मुंहासे और एक्‍ने भी ठीक हो जाते हैं
 
पीरियड्स के दर्द से आराम 
पीरियड्स में दर्द होता है तो महिलाओं को इसका सेवन जरुर करना चाहिये। पीरियड शुरु होने के 1 हफ्ते पहले 1 चम्‍मच गुड़ का सेवन रोजाना करें
 
प्रेगनेंसी में 
एनीमिया नहीं होता प्रेगनेंट महिलाओं को रोजाना गुड़ खाने की सलाह दी जाती है, जिससे उन्‍हें एनीमिया ना हो। एनीमिया होने पर महिलाएं जल्‍दी थक जाती हैं और उन्‍हें कमजोरी आने लगती है।

मासपेशियों की मजबूती के लिये
रोजाना एक गिलास में थोड़ा सा गुड़ डाल कर पियें, लाभ होगा।
 
थकान दूर करने के लिये
रोजाना 3 चम्‍मच गुड़ दिन में तीन बार खाएं।

अस्‍थमा के लिये 
गुड़ और काले तिल के लड्डू बना कर सेवन करने से लाभ मिलता है।
 
मोटापा नहीं बढ़ता
गुड़ को अगर दूध या चाय में शक्‍कर की जगह पर डाला जाए तो मोटापा नहीं बढ़ता क्‍योंकि शक्‍कर का सेवन आपको मोटा कर सकती है।


 



देसी वियाग्रा मूसली के इन फायदों को पढ़ कर हैरान रह जाएंगे आप

 
 
सफेद मूसली एक शक्‍तिवर्धक जड़ी बूटी है जो कि ज्‍यादातर यौन क्षमता को बढ़ाने के लिये प्रयोग की जाती है। मगर ऐसा नहीं है कि इसका केवल एक ही काम हो, यह अन्‍य औषधीय गुणों से भी भरी हुई होती है। विश्‍व बाजार में इसकी बहुत मांग बढ़ी है। ताजा सफेद मूसली करीब १५०० से दो हजार रुपए किलो तक बिकती है। READ: हर तरह की बीमारी के लिये गुणकारी है शिलाजीत आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी चिकित्सा में इसका प्रयोग भरपूर होता है। मूसली में फिनोल, फ्रंक्‍टैंस, स्‍टेरायडल सैपोनिन्‍स, एसिटीलेटेड मननांस और प्रोटीन जैसे रासायनिक यौगिक होते हैं। अगर सफेद मूसली सुखा कर इसका चूर्ण दूध के साथ खाया जाए तो एक महीने के अंदर ही फायदा दिखना शुरु हो जाता है। यह शरीर की थकान मिटा कर ताकत बढ़ाने के लिये भी फायदेमंद है। यही नहीं यह पेशाब में जलन, गठिया, कैंसर, मधुमेह, एंटी-एजिंग दवा, स्‍तनपान करवाने वाली माताओं में ब्रेस्‍ट मिल्‍क बढ़ाने के लिये और यहां तक कि बॉडी बिल्‍डिंग सप्‍पलीमेंट के रूप में भी प्रयोग की जाती है।
 
1.
यह कैसे काम करती है? सफेद मूसली में ऐसे रसायन होते हैं जो शरीर पर असर करते हैं। रिसर्च दृारा पता किया है कि मूसली में एंटी-इन्फ्लैमटोरी जैसे गुण हैं जो यौन क्षमता को बढा सकती है। आइये जानते हैं सफेद मूसली के अन्‍य फायदों के बारे में -

 2.
पेशाब में जलन सफेद मूसली की जड़ों के चूर्ण के साथ इलायची मिला कर दूध उबाल कर रोगी को दिन में दो बार पीने को दें।
3.
पथरी इंद्रायण की सूखी जड़ का चूर्ण और सफेद मूसली की जड़ों का चूर्ण बनाएं। फिर रोज सुबह मरीज़ को एक गिलास पानी में इन दोनों चूर्णों की एक एक ग्राम खुराख मिला कर सात दिनों तक पिलाएं। इसेस पथरी गल कर बाहर निकल जाएगी।
4.
बदन दर्द और थकान सफेद मूसली की जड़ों का चूर्ण बना कर रोजाना सेवन करें, इससे शरीर में शक्‍ति आएगी और आपका मूड भी अच्‍छा बनेगा। यह शरीर में खून के संचालन को तेज करती है जिससे शरीर एक्‍टिव बना रहता है।
5.
टेस्टोस्टेरोन लेवल बढाए टेस्‍टोस्‍टेरान एक मेल हार्मोन होता है जो सेक्‍स क्षमता से संबन्‍धित होता है। मूसली टेस्‍टोस्‍टेरोन लेवल को बढ़ा कर यौन इच्‍छा की कमी को पूरी करती है।
6.
महिलाओं के लिये यह महिलाओं में यौन इच्‍छा में आई कमी को भी बढ़ाता है और योनि का सूखापन भी खतम करता है।
7.
बांझपन बांझपन के लिये यह बहुत अच्‍छा है क्‍योंकि इससे स्‍पर्म काउंट, वीर्य की मात्रा बढ़ती है और बांझपन दूर होता है।