Showing posts with label घरेलू उपचार. Show all posts

दूध में गुड़ मिला कर पीने के ऐसे फायदे नहीं जानते होंगे आप


 दूध में गुड़ मिला कर पीने के ऐसे फायदे नहीं जानते होंगे आप
हम में से कई लोगों ने अपने घर में बुजुर्गों को देखा होगा कि वे दोपहर या रात का खाना खाने के बाद गुड़ का एक टुकड़ा मुंह में डाल कर खाते हैं। साथ ही वे हमें भी गुड़ खाने की हमेशा सलाह देते हैं।
ऐसा इसलिये क्‍योंकि गुड़ के कई स्‍वास्‍थ्‍य लाभ हैं। गुड़ ना केवल मुंह का टेस्‍ट बदलने के लिये ही खाया जाता है बल्‍कि यह कई बीमारियों से भी लड़ने में कार्यगर होता है। इसे नियमित रूप से खाने से मासिकधर्म दर्द, घुटनों के दर्द और अस्‍थमा में आराम मिलता है।
जिस दिन आप बहुत ज्‍यादा थके हुए हों, उस दिन पानी के साथ गुड़ का सेवन करें और फिर देंखे ये आपको कैसे फायदा पहुंचाता है। इसी तरह से गुड़ को दूध के साथ पीने पर भी फायदा पहुंचता है। आइये जानते हैं इसके क्‍या लाभ होते हैं।

रक्त को शुद्ध करे 
गुड़ रक्‍त को अच्‍छी प्रकार से शुद्ध करता है। इसे रोजाना अपने आहार में शामिल करें।
 
पेट ठीक रखे 
पाचन क्रिया से जुड़ी सभी समस्‍याओं को गुड़ खा कर दूर किया जा सकता है।

जोड़ों का दर्द दूर करे 
गुड़ खाने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। अगर रोजाना गुड़ का एक छोटा पीस अदरक के साथ मिला कर खाया जाए तो जोड़ों में मजबूती आएगी और दर्द दूर होगा।

खूबसूरती बढ़ाए
 इसे खाने से त्‍वचा मुलायम और स्‍वस्‍थ बनती है। बाल भी अच्‍छे हो जाते हैं। साथ ही मुंहासे और एक्‍ने भी ठीक हो जाते हैं
 
पीरियड्स के दर्द से आराम 
पीरियड्स में दर्द होता है तो महिलाओं को इसका सेवन जरुर करना चाहिये। पीरियड शुरु होने के 1 हफ्ते पहले 1 चम्‍मच गुड़ का सेवन रोजाना करें
 
प्रेगनेंसी में 
एनीमिया नहीं होता प्रेगनेंट महिलाओं को रोजाना गुड़ खाने की सलाह दी जाती है, जिससे उन्‍हें एनीमिया ना हो। एनीमिया होने पर महिलाएं जल्‍दी थक जाती हैं और उन्‍हें कमजोरी आने लगती है।

मासपेशियों की मजबूती के लिये
रोजाना एक गिलास में थोड़ा सा गुड़ डाल कर पियें, लाभ होगा।
 
थकान दूर करने के लिये
रोजाना 3 चम्‍मच गुड़ दिन में तीन बार खाएं।

अस्‍थमा के लिये 
गुड़ और काले तिल के लड्डू बना कर सेवन करने से लाभ मिलता है।
 
मोटापा नहीं बढ़ता
गुड़ को अगर दूध या चाय में शक्‍कर की जगह पर डाला जाए तो मोटापा नहीं बढ़ता क्‍योंकि शक्‍कर का सेवन आपको मोटा कर सकती है।


 



क्‍यूं जरुरी है शारीरिक संबन्‍ध बनाने के बाद पेशाब करना




पति-पत्‍नी के बीच एक स्‍वस्‍थ रिश्‍ता बनाए रखने के लिये स्वस्थ यौन जीवन का भी होना बहुत जरुरी है। वे कपल्‍स जो टाइम ना होने की वजह से एक दूसरे के साथ कम समय बिताते हैं उनके रिश्‍ते में मजबूती नहीं होती। यह बहुत जरुरी है कि दोनों ही कपल्‍स अपनी सेक्‍स लाइफ को अच्‍छी बनाने के साथ-साफ उस प्रक्रिया को भी साफ सुथरा बनाएं, जिससे आगे चल कर दोनों को ही समस्‍या ना हो। READ: जानें लवमेकिंग के पहले और बाद के 12 स्‍वच्‍छता नियम आपको इस बात की जानकारी जरुर होनी चाहिये कि आपके पार्टनर के गुप्तांगों का स्‍वस्‍थ और साफ सुथरा होना काफी जरुरी है क्‍योंकि उसका सीधा संबन्‍ध आपके स्‍वास्‍थ्‍य से भी जुड़ा होता है।

यदि आपके पार्टनर के गुप्तांग संक्रमित हैं, तो आप भी उसी एक संक्रमण की वजह से संक्रमित हो सकती हैं। इसलिये यह बेहद जरुरी है कि सेक्‍स करने से पहले अपने प्राइवेट पार्ट्स को भली प्रकार से धो लिया जाए। शारीरिक संबन्‍ध बनाने के बाद ज्यादातर महिलाओं को मूत्र मार्ग में संक्रमण की शिकायत हो जाती है, जो कि खुद उनके ही पार्टनर दृारा ट्रांसमिट होती है। पुरुषों में शुक्राणु (वीर्य) और मूत्र एक ही मार्ग के माध्‍यम दृारा निकलते हैं, जिससे मूत्र संक्रमण सेक्‍स दृारा आसानी से महिला साथी के जननांग में चला जाता है।

अब आइये जानते हैं कि सेक्‍स करने के बाद महिलाओं को पेशाब करने से क्‍या लाभ होता है... संक्रमण से मिलता है छुटकारा सेक्‍स करने के बाद पेशाब करने से प्रजनन संबंधी क्षेत्र में घुसे हुए संक्रमण को बाहर निकाले में मदद मिलती है।

यौन मार्ग की सफाई महिलाओं को सेक्‍स करने के पहले और बाद में अपने यौन मार्ग की अच्‍छी तरह से सफाई करनी चाहिये जिससे किसी भी प्रकार के संक्रमण के फैलने का खतरा ना हो। इंटरकोर्स करने से ना सिर्फ मूत्र रोग बल्कि अन्‍य घातक संक्रमण भी शरीर में आसानी से प्रवेश कर सकते हैं। पुरुषों को कंडोम के इस्तेमाल से यौन संचारित रोगों से खुद और अपनी पार्टनर की दोनों सुरक्षा करने की सलाह दी जाती है।

Updated: Tuesday, January 19, 2016, 13:59 [IST] Give your rating: सोशल नेटवर्क पर इसे शेयर करें:   शेयर करें   ट्वीट करें  शेयर करें कमेंट करें (0)   ई-मेल करें पति-पत्‍नी के बीच एक स्‍वस्‍थ रिश्‍ता बनाए रखने के लिये स्वस्थ यौन जीवन का भी होना बहुत जरुरी है। वे कपल्‍स जो टाइम ना होने की वजह से एक दूसरे के साथ कम समय बिताते हैं उनके रिश्‍ते में मजबूती नहीं होती। यह बहुत जरुरी है कि दोनों ही कपल्‍स अपनी सेक्‍स लाइफ को अच्‍छी बनाने के साथ-साफ उस प्रक्रिया को भी साफ सुथरा बनाएं, जिससे आगे चल कर दोनों को ही समस्‍या ना हो। READ: जानें लवमेकिंग के पहले और बाद के 12 स्‍वच्‍छता नियम आपको इस बात की जानकारी जरुर होनी चाहिये कि आपके पार्टनर के गुप्तांगों का स्‍वस्‍थ और साफ सुथरा होना काफी जरुरी है क्‍योंकि उसका सीधा संबन्‍ध आपके स्‍वास्‍थ्‍य से भी जुड़ा होता है। यदि आपके पार्टनर के गुप्तांग संक्रमित हैं, तो आप भी उसी एक संक्रमण की वजह से संक्रमित हो सकती हैं। इसलिये यह बेहद जरुरी है कि सेक्‍स करने से पहले अपने प्राइवेट पार्ट्स को भली प्रकार से धो लिया जाए। शारीरिक संबन्‍ध बनाने के बाद ज्यादातर महिलाओं को मूत्र मार्ग में संक्रमण की शिकायत हो जाती है, जो कि खुद उनके ही पार्टनर दृारा ट्रांसमिट होती है। पुरुषों में शुक्राणु (वीर्य) और मूत्र एक ही मार्ग के माध्‍यम दृारा निकलते हैं, जिससे मूत्र संक्रमण सेक्‍स दृारा आसानी से महिला साथी के जननांग में चला जाता है। अब आइये जानते हैं कि सेक्‍स करने के बाद महिलाओं को पेशाब करने से क्‍या लाभ होता है... संक्रमण से मिलता है छुटकारा सेक्‍स करने के बाद पेशाब करने से प्रजनन संबंधी क्षेत्र में घुसे हुए संक्रमण को बाहर निकाले में मदद मिलती है। यौन मार्ग की सफाई महिलाओं को सेक्‍स करने के पहले और बाद में अपने यौन मार्ग की अच्‍छी तरह से सफाई करनी चाहिये जिससे किसी भी प्रकार के संक्रमण के फैलने का खतरा ना हो। इंटरकोर्स करने से ना सिर्फ मूत्र रोग बल्कि अन्‍य घातक संक्रमण भी शरीर में आसानी से प्रवेश कर सकते हैं। पुरुषों को कंडोम के इस्तेमाल से यौन संचारित रोगों से खुद और अपनी पार्टनर की दोनों सुरक्षा करने की सलाह दी जाती है। 
पुरुषों को महिलाओं दृारा संक्रमण क्‍यूं नहीं होता? महिलाओं के केस में मूत्रमार्ग और प्रजनन मार्ग दोनों ही अलग-अलग होते हैं इसलिये उनके पार्टनर को संक्रमण होने के चांस काफी कम होते हैं। सेक्‍स की वजह से किसी भी प्रकार का यौन संक्रमण ना हो इसलिये दोनों ही साथियों को अपने गुप्‍तागों को सेक्‍स के पहले और बाद में धोना चाहिये।

पीरियड्स से जुडे़ ये फैक्‍ट कर सकते हैं आपको शॉक

 
 
 मासिक धर्मी समय का नाम सुनते ही आपकी पहली प्रक्रिया बहुत सुखद नहीं होगी। कुछ महिलाओं के लिए यह समय ठीक रहता है पर ज़्यादातर महिलाएं इस समय काफी पीड़ा सहती हैं। मर्द इस बात को लेकर उत्सुक रहते हैं कि आखिर इस समय महिलाओं के साथ क्या होता है। इसके साथ ही वह अपनी बीवी से दूरी बना कर रहते हैं। एक शोध से पता चलता है कि जब महिलाएं मासिक धर्म से गुज़र रही होती हैं तो वह टेस्टोस्टेरोन के बढे हुए स्तर के कारण पुरुषों की तरह बर्ताव करती हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि वह विशिष्ट रूप से पुरुष की तरह कार्य करती हैं। READ: पीरियड्स के दौरान भारी ब्‍लीडिंग हो तो अपनाएं ये घरेलू उपचार वज़न कम से लेकर मनोदशा में परिवर्तन और चिड़चिड़ापन, यह सब मासिकधर्म के हिस्से हैं। ज़्यादातर क्योंकि इसके बारे में खुलकर बात नहीं होती इस बात को लेकर भ्रम है कि महिलाएं अपने शरीर चक्र को लेकर अनभिज्ञ क्यों रहती हैं। कुछ और रोचक बातें हैं जो आपको मासिकधर्म के बारे में जानना चाहिए। इसलिए आगे पढ़िए क्योंकि हम यहां पर मासिकधर्म को लेकर कुछ दिलचस्प बातें बताएँगे
मासिकधर्म आपको उत्तेजित करता है इस समय एक महिला के शरीर में काम प्रोजेस्टेरोन की उत्पत्ति होती है, यह कामेच्छा को कम करता है पर फिर भी महिलाएं काम को लेकर लालसा रख सकती हैं। यह मासिकधर्म से जुड़ी हुई ऐसी बात है जो ज़्यादा लोग नहीं जानते हैं।

मासिकधर्म में बहुत खून बर्बाद नहीं होता ऐसा माना जाता है कि मासिकधर्म के समय हमारा कुछ ज़्यादा खून बर्बाद होता है। हालांकि, सच यह है कि पूरे मासिकधर्म में दो बड़े चम्मच से ज़्यादा खून या खून का थक्का नहीं निकलता।
टैम्पन का इस्तमाल कर कुंवारी बानी रह सकती हैं एक महिला टैम्पन का इस्तमाल कर कुंवारी बानी रह सकती है क्योंकि इससे उसका योनिच्छद नहीं फटता। जब एक महिला सेक्स करती है तो वह कुंवारी नहीं रह जाती।
मासिकधर्म 12 साल से शुरू होता है वह समय गया जब लड़कियों का मासिकधर्म तरह से उन्नीस वर्ष की आयु में शुरू होता था। आजकल ज़्यादातर लड़कियों का मासिकधर्म 12 साल में शुरू हो जाता है और यह 50 साल तक चलता है।
मासिकधर्म से आपकी आवाज़ बदल जाती है एक शोध से पता चला है कि पुरुष महिला की आवाज़ सुनकर यह समझ जाते हैं कि उसका मासिकधर्म चल रहा है। ऐसा कहते हैं कि महिला की आवाज़ इस समय सामान्य से ज़्यादा डरावनी होतीं है।
 
मासिकधर्म के समय भी आप गर्भधारण कर सकती हैं यह कोशिश करना जोखिम भरा है क्योंकि स्पर्म योनि में एक सप्ताह तक ज़िंदा रहता है। जोखिम और ज़्यादा बढ़ जाता है जब मासिकधर्म के अंत में आप संभोग करते हैं।

मासिकधर्म से पहले वाले दिन गर्भावस्था की तरह होते हैं एक महिला का शरीर उसके मासिकधर्म में कई बार गर्भधारण की अवस्था जैसा होता है जैसे मुलायम स्तन, शरीर का सूजना आदि। यह सामान्य लक्षण हैं जो आप मासिकधर्म में महसूस करते हैं।

महिलाओं में अत्यधिक मासिक श्राव (Memorrhagia) के लक्षण एवं घरेलु उपचार




कुछ स्त्रियों को नियमित रूप से अत्यधिक मासिक स्त्राव होता है। कुछ को यह समस्या कभी-कभी ही होती है। अत्यधिक मासिक स्त्राव का एक दुखदायी परिणाम यह होता है कि स्त्री के शरीर में रक्ताल्पता की आशंका बनी रहती है।

अत्यधिक मासिक श्राव का कारण

कुछ स्त्रियों में अत्यधिक रक्तस्त्राव का कोई स्पष्ट कारण नहीं होता जबकि अन्यों में हार्मोन्स का असंतुलन, श्रोणि संक्रमण आदि अत्यधिक रंक्तस्राव का कारण हो सकते हैं।

अत्यधिक मासिक श्राव के लक्षण

मासिक धर्म के दिनों में अत्यधिक रक्तस्त्राव होना।

अत्यधिक मासिक श्राव का उपचार

1) नियमित रूप से व्यायाम करें। आहार में साग-सब्जी, फलों आदि का सेवन करने से इस विकार में बहुत लाभ होता है।
2) 100 ग्राम अशोक वृक्ष की छाल, 350 मिलीलीटर पानी में थोड़ी मात्रा में दूध के साथ उबालें। जब मिश्रण उबलकर चौथाई रह जाए तो इसका प्रतिदिन दो या तीन खुराकों में सेवन करने से अत्यधिक रक्त बहना बन्द हो जाता है। इसका सेवन मासिक धर्म के चौथे दिन से प्रारम्भ कर चक्र के अन्तिम दिन तक करना चाहिए। ताजे काढ़े का सेवन अधिक गुणकारी होता है।
3) तुलसी की जड़ का चौथाई चम्मच चूर्ण पान में रखकर खाने से अनावश्यक रक्तस्त्राव बंद हो जाता है। मासिक धर्म रुकने के बाद तुलसी के बीजों का सेवन करना बहुत लाभदायक है।
4) अनार के सूखे छिलके पीसकर छान लें। इसकी एक चम्मच मात्रा ठंडे पानी में दो बार खाने से रोग का उपचार होता है।
5) पौना गिलास गाजर के रस में चौथाई गिलास चुकन्दर का रस मिलाकर नित्य दो बार सेवन करने से मासिक धर्म सम्बंधी समस्याओं का उपचार होता है।